12-बंगलौर में हुई विश्व स्तर की टीसीएस वर्ल्ड 10 किलोमीटर दौड़ में जीत के बाद रोहतक रनर्स ग्रुप
रोहतक। रोहतक रनर्स ग्रुप के धावकों का रविवार को बंगलौर में हुई विश्व स्तर की टीसीएस वर्ल्ड 10 किलोमीटर दौड़ में शानदार प्रदर्शन रहा। आरआरजी की सुपर स्टार बिमला बनवाला ने अपने मेडल जीतने के रिकॉर्ड को बरकरार रखते हुए 55-59 आयु वर्ग में 55 मिनट 21 सेंकेंड में दौड़ पूरी कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। बिमला ने इस दौड़ में 15 हजार रुपये का इनाम जीता। वहीं, आरआरजी के धावक चंद्रपाल बनवाला, जितेंद्र गहलावत, नरेंद्र राम, सुधीर तेवतिया, अंकित यादव व अरविंद पाल दहिया का प्रदर्शन भी शानदार रहा।