शास्त्री नगर में रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे बाइक सवार एक युवक ने झपट्टा मारकर अधिवक्ता की पत्नी के गले से 2 तोले सोने का मंगलसूत्र ले गया। इस दौरान महिला के पति पुनीत मनचंदा भी साथ में थे। पुलिस ने सोमवार को मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक शास्त्री नगर निवासी पूनम ने दी शिकायत में बताया है कि वह अपने पति अधिवक्ता पुनीत मनचंदा के साथ आर्य नगर बाजार में खरीदारी करने गई थी। लौटते समय जब दोनों गली नंबर 12 के कोने पर पहुंचे तो सामने से हेलमेट पहने एक व्यक्ति बाइक पर आया। उसकी कमर में एक बैग भी लटका था। इस दौरान उसने महिला के गले से दो तोले सोने का मंगलसूत्र तोड़ लिया और अंधेरे का फायदा उठाकर प्रभुतानंद आश्रम वाली गली से भाग गया। पीड़ित दंपती आर्य नगर थाने पहुंचा और लिखित में शिकायत दी। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज किया है। ब्यूरो