फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: हरियाणवी कलाकार वंशु शर्मा का बाइक सवार ने छीना मोबाइल, सुनारिया का युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शहर के पुराने बस स्टैंड से लेकर भिवानी चुंगी के बीच लूट व छीनाझपटी की वारदात नहीं थम रही हैं। बाइक सवार एक युवक हरियाणवी कलाकार वंशु शर्मा का मोबाइल छीनकर ले गया। वंशु मूलरूप से राजस्थान के अलवर की रहने वाली है और रोहतक की न्यू राजेंद्रा कालोनी में किराये पर रहती हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सुनारिया कलां के युवक गगन उर्फ दीपक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक वंशु ने दी शिकायत में बताया कि वह राजस्थान के अलवर के काला कुंआ की रहने वाली है। साथ ही हरियाणवी गानों में काम करती है। इसके चलते रोहतक की न्यू राजेंद्रा कॉलोनी में किराये पर रह रही है। कल शाम पांच बजे पुराने बस स्टैंड पर पक्षियों को दाना डालने के लिए आई थी। इसके बाद पैदल ही घर वापस लौट रही थी। तभी पीछे से एक बाइक सवार आया। उसने काली टी-शर्ट पहन रखी थी। उसने झपटा मारकर हाथ से फोन छीन लिया। साथ ही भिवानी चुंगी की तरफ फरार हो गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया।
पहले भी हो चुकी है वारदात
भिवानी चुंगी के पास पिछले चार सप्ताह में मोबाइल फोन छीनने की यह तीसरी वारदात है। इससे पहले बुआ के घर आ रहे युवक का बाइक सवार शाम के समय मोबाइल छीनकर ले गए थे। युवक अपनी बुआ के घर न्यू राजेंद्रा कॉलोनी में जा रहा था। उससे पहले पुराने बस स्टैंड के नजदीक पुल के पास पंजाब से आए एनएसजी के पूर्व कमांडो से लूटपाट हुई थी। इस संबंध में भी शिवाजी कालोनी थाने में केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
महिला कलाकार का फोन छीनने का केस दर्ज कर आरोपी को काबू कर लिया है। उसे शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
- एएसआई अनेश कुमार, प्रभारी पुलिस चौकी नई अनाज मंडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें