रोहतक। हुडा सिटी पार्क के नजदीक कोचिंग सेंटर पर ट्यूशन जा रही बोहर की एक युवती का बाइक सवार झपटा मारकर मोबाइल फोन छीनकर ले गया। वारदात शनिवार शाम करीब पौने छह बजे के करीब हुई। इस संबंध में सिविल लाइन थाने में केस दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक बोहर निवासी पूजा ने दी शिकायत में बताया कि पौने छह बजे के करीब वह ट्यूशन पर विकास नगर स्थित कोचिंग सेंटर पर जा रही थी। हुडा सिटी पार्क के नजदीक पीछे से बाइक पर सवार होकर एक युवक आया और झपटा मारकर उसका मोबाइन छीनकर ले गया। युवक पीले रंग की टी-शर्ट पहने हुए था। वह बाइक का नंबर नहीं नोट कर सकी। मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन कर केस दर्ज किया। अब पुलिस आसपास के एरिया से सीसीटीवी फुटेज ढूंढने का प्रयास कर रही है, ताकि बाइक सवार को दबोचा जा सके।