रोहतक के हिसार रोड पर बहुअकबरपुर गांव के नजदीक महम से छात्राओं को लेकर रोहतक आ रही बस की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
निशुल्क बसें एमडीयू रोहतक तक चला रखी
महम हलके के एक नेता की तरफ से हलकी की छात्राओं के लिए निशुल्क बसें एमडीयू रोहतक तक चला रखी है। हर रोज बस छात्राओं को लेकर आती-जाती हैं। सोमवार सुबह एक बस जब छात्राओं को लेकर आ रही थी, तभी रोहतक की तरफ से 25 वर्षीय अमित निवासी भैणी सुरजन महम की ओर जा रहा था। बहुअकबरपुर गांव के नजदीक बस से टक्कर हो गई। बाइक बस के उलझ गई और वह दूर तक घसीटता गया। राहगीरों ने उसे पीजीआई में दाखिल कराया, जहां उसकी मौत हो गई।