फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: हाईवे पर ट्राले की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Mon, 17 Jun 2024 04:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे पर भैंसरू कलां गांव के पास सड़क किनारे खड़े ट्राले से टकराने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान हसनगढ़ निवासी सोमबीर के रूप में हुई। सांपला थाने में ट्राला चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

हसनगढ़ निवासी सतपाल ने पुलिस को बताया कि उसने गांव में आटा चक्की की दुकान कर रखी है। उसके भाई महाबीर सिंह का बेटा सोमबीर मारुति के मानसेर प्लांट में अप्रेंटिस करता था। रविवार सुबह चार बजे वह बाइक पर मानसेर के लिए रवाना हुआ था। थोड़ी देर महाबीर उसके घर आया, बोला- सोमबीर अपना लंच भूल गया है। वह सोमबीर का लंच देने घर से पीछे-पीछे चल पड़ा। जब वह भैंसरू कलां गांव के पास पहुंचा तो सोमबीर की बाइक ट्राले के पीछे पड़ी थी। सोमबीर बेहोश पड़ा था। जगाने पर ट्राले के अंदर से चालक खिड़की खोलकर कूदकर भाग गया। उसने फोन करके अपने भाई महाबीर सिंह को अवगत कराया। वह सोमबीर को निजी अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना पाकर सांपला पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों के बयान पर ट्राला चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें