फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनाज व्यापार पर कब्जा करना चाहते हैं बड़े घराने : गर्ग

Thu, 04 Apr 2024 02:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। गेहूं खरीद पर आढ़त कम करने के विरोध में धरने पर बैठे आढ़तियों के बीच हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व हरियाणा कान्फैड के पूर्व चेयरमैन बजरंग गर्ग पहुंचे। गर्ग ने कहा कि बड़े-बड़े घराने हरियाणा व पूरे देश में वेयरहाउस व साइलो बनाकर अनाज के व्यापार पर अपना पूरी तरह से कब्जा करना चाहते हैं। सरकार को अनाज खरीद ऑनलाइन करने की बजाएं ऑफलाइन खरीदनी चाहिए और हर अनाज खरीद आढ़तियों के माध्यम से करके व्यापारियों को 2.5 प्रतिशत पूरी दामी सरकार को देनी चाहिए।
विज्ञापन

गर्ग ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण प्रदेश से लगातार व्यापारी पलायन कर रहे है। भाजपा सरकार में आढ़तियों को आढ़त नहीं मिलती, पल्लेदारों को मजदूरी नहीं मिलती व किसानों को फसल के पूरे भाव नहीं मिलते हैं। इस कारण व्यापारी, किसान, मजदूर व आम जनता में इस सरकार के प्रति बड़ी भारी नाराजगी है। सरकार ने गेहूं व धान पर पिछली खरीद में भी आढ़तियों का कमीशन काट कर काफी कम दिया था और अब सरकार सरसों, कपास, बाजरा, मूंग, चना, सुरजमुखी की खरीद आढ़तियों के माध्यम से ना करने से व्यापारियों में सरकार के प्रति बड़ी भारी नाराजगी है।सरकार द्वारा सरसों की सरकारी खरीद आढ़तियों के माध्यम से ना करने के विरोध में हरियाणा की अनाज मंडियां अलग-अलग समय पर 5 अप्रैल तक व्यापारी प्रदर्शन करेगा। इस अवसर पर कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स, व्यापार मंडल प्रदेश महासचिव रमेश खुराना, व्यापार मंडल जिला प्रधान सुभाष गुर्जर, अनाज मंडी प्रधान हरिंद्र सिलाना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें