फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्र के निर्माण में शिक्षक का बड़ा योगदान : बीईओ मुन्नी देवी

Sat, 27 Apr 2024 06:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शुक्रवार को राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में चार दिवसीय एफएलएन कैंप संपन्न हो गया। शिक्षकों को प्रमाण-पत्र दिए गए। खंड शिक्षा अधिकारी मुन्नी देवी ने कहा कि इस वर्ष खासकर पढ़कर समझने के कौशल पर अच्छे ढंग की रणनीति के तहत कार्य करने पर जोर है। बीईओ ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि कक्षा 1 से 3 में बच्चों के बुनियादी साक्षरता कौशल पर किये जा रहे कार्य को आगे बढ़ाते हुए कक्षा 4 व 5 में इसे समृद्ध करने और इससे जुड़ी नई दक्षता पर कार्य की रणनीति है। कक्षा 4 व 5 के उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए राज्य के सभी अध्यापकों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। सत्र 2024-2025 में पूरे वर्ष के अकादमिक कार्य को 24 शिक्षण सप्ताह में रखा गया है। बीआरपी अर्चना शर्मा व बीआरपी आशु ने बहुत ही अच्छे ढंग से एफ एल एन के बारे में बताया कि स्कूल में किस तरह इसको लागू करना है। बीआरपी समीर ने भी अनुशासन बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें