फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिग्विजय चौटाला ने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और खेल मंत्री अनिल विज पर निशाना साधा।

Wed, 08 Mar 2017 01:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
रक्तदान करते इनसो राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और खेल मंत्री अनिल विज पर निशाना साधा। चौटाला ने कहा एसवाईएल मुद्दे पर पूर्व सीएम के पास कोई जवाब नहीं है। इनेलो ने पंजाब में हरियाणा के हक के लिए आवाज तो उठाई, लेकिन पूर्व सीएम जवाब दें कि उन्होंने एसवाईएल पर 10 साल में क्या किया।
विज्ञापन

एमडीयू के रक्तदान शिविर में मंगलवार को पहुंचे दिग्विजय सिंह ने मीडिया से कहा कि पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा का बयान निंदनीय है। चौटाला ने आरोप लगाया कि जब सभी मिलकर हरियाणा के हक के लिए लड़ना चाहते हैं तो पूर्व सीएम पीछे क्यों हट रहे हैं। उन्होंने खेल मंत्री अनिल विज पर भी निशाना साधा। कहा कि विज सवाल उठा रहे हैं कि पंजाब में नहर खुदाई के समय सांसद दुष्यंत चौटाला और दिग्विजय गायब क्यों रहे। उन्हें पता होना चाहिए कि उस दिन दोनों विदेश में थे। इस मौके पर बार एसोसिएशन के प्रधान दीपक कुंडू और एडवोकेट प्रदीप मलिक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें