फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

53 किग्रा. वेट कैटेगरी में हरियाणा के भवजोत ने जीता गोल्ड

Mon, 29 Jun 2015 02:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
एमडीयू में चल रही तीन दिवसीय नेशनल कैडेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप के आखिरी दिन हरियाणा के भवजोत सिंह ने 53 किग्रा. वेट कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीता।
विज्ञापन


वहीं ओवरआल चैंपियनशिप का खिताब दिल्ली के नाम रहा। जबकि तमिलनाडु दूसरे और हरियाणा तीसरे स्थान पर रही।

रविवार को चैंपियनशिप के आखिरी दिन हुए मुकाबले में हरियाणा के नाम एक गोल्ड मेडल रहा।

53 किग्रा. वेट कैटेगरी में हरियाणा के भवजोत सिंह ने मध्य प्रदेश के सौरभ को हराकर गोल्ड मेडल पर कब्जा किया।

चैंपियनशिप के समापन समारोह पर मुख्य अतिथि ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया की अध्यक्ष रेणु मेहंत रहीं। आयोजन समिति के जसवीर सिंह गिल और एमडीयू के खेल निदेशक डॉ. डीएस ढुल ने सभी का आभार जताया।

आखिरी दिन ये रहे परिणाम
गर्ल्स
- 44 किग्रा. में गुजरात की आयुषी ने गोल्ड और हरियाणा की प्रिया ने सिल्वर मेडल
- 47 किग्रा. में लईशम केरला ने गोल्ड और एएस अवंतिका तमिलनाडु ने सिल्वर मेडल
- 59 किग्रा. में के. कविया तमिलनाडु ने गोल्ड व बिहार की लवन्य ने सिल्वर मेडल

ब्वॉयज
- 49 किग्रा. में कृष सोनी मध्यप्रदेश ने गोल्ड और सिल्वर मेडल उज्जवल बेदी दिल्ली को मिला
- 53 किग्रा. में हरियाणा के भवजोत सिंह ने गोल्ड और मध्यप्रदेश के सौरभ ने सिल्वर मेडल
- 65 किग्रा. में करनाल के आशीष ने गोल्ड व यूपी के नहल सिंह को सिल्वर मेडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें