फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: अमर उजाला और सुनो नहरों की पुकार मिशन के सहयोग से भविष्य का बीजारोपण अभियान शुरू

Wed, 08 Jul 2026 05:29 PM IST
मयूर शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक

सार

पर्यावरण संरक्षण के लिए शुरू किए गए इस जनभागीदारी आधारित अभियान को लेकर लोगों में उत्साह नजर आया। बरसाती सीजन में आम, जामुन, अमरूद, आलू बुखारा, इमली या अन्य फल खाने के बाद उनके बीज अकसर कूड़ेदान में फेंक दिए जाते हैं।
विज्ञापन
भविष्य का बीजारोपण अभियान शुरू - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भविष्य का बीजारोपण अभियान बुधवार को जवाहर लाल नेहरु नहर से शुरू हुआ। यहां उप वन संरक्षक सुंदर सांभरिया, रोहतक रेंज अधिकारी सुभाष चंद्र, सिंचाई विभाग के कार्यकारी अधिकारी रामनिवास ने अभियान का विधिवत शुभारंभ किया। यहां विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्य व आमजन भी सीड बॉल के साथ मौजूद रहे। लोगों को फल खाइए और बीज दान कीजिए का संदेश दिया। 
विज्ञापन

पर्यावरण संरक्षण के लिए शुरू किए गए इस जनभागीदारी आधारित अभियान को लेकर लोगों में उत्साह नजर आया। बरसाती सीजन में आम, जामुन, अमरूद, आलू बुखारा, इमली या अन्य फल खाने के बाद उनके बीज अकसर कूड़ेदान में फेंक दिए जाते हैं। बीजदान अभियान के तहत इन्हीं का संग्रहण कर खाली पड़ी सरकारी जमीन, पार्क, नहर, सड़कों के किनारे, पंचायती जमीन व स्कूल-कॉलेज के मैदान में इनका भविष्य के लिए बीजारोपण किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन


अभियान का हिस्सा बनने का आह्वान 

अभियान के शुभारंभ पर लोगों से आह्वान किया गया कि जब भी घर, कार्यालय, स्कूल या किसी अन्य स्थान पर फल खाएं तो उनके बीज कूड़ेदान में न फेंके। इन्हें पानी से साफ कर व छाया में सुखा लें। इसके बाद उन बीजों को किसी कागज या डिब्बे में सुरक्षित रखकर बीज बैंक या संग्रह केंद्र पर जमा कराएं और इस अनूठे अभियान का हिस्सा बनें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें