फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पुलिस मुठभेड़ में भाऊ गैंग का शूटर गिरफ्तार, दोनों पैरों में गोली लगने से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। सांपला में मेरठ-झज्जर रोड पर फ्लाईओवर के नीचे वीरवार सुबह पांच बजे पुलिस ने हिमांशु उर्फ भाऊ गैंग के शूटर मोहन उर्फ मोनू
विज्ञापन

को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। दोनों तरफ से 11 गाेलियां चलीं। पुलिस की जवाबी फायरिंग में शूटर के दोनों पैरों में गोलियां लगी हैं।
एएसआई विनोद दलाल बुलेटप्रूफ जॉकेट पहनने के कारण बच गए। इस संबंध में सांपला थाने में पुलिस पर जानलेवा हमला करने की एफआईआर दर्ज की गई है। साथ ही घायल को कड़ी सुरक्षा में पीजीआई के ट्राॅमा सेंटर में दाखिल कराया गया है।
एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया ने बताया कि अपराध जांच शाखा

(सीआईए) प्रथम को सूचना मिली कि 19 दिसंबर को रिटौली गांव में गैंगवार के चलते शराब ठेके पर हुई फायरिंग में वांछित बागपत का बदमाश मोहन उर्फ मोनू मेरठ-झज्जर रोड पर फ्लाईओवर के नीचे कुलताना रोड पर किसी का इंतजार कर रहा है। उसके पास हथियार भी है।
विज्ञापन

एएसआई विनोद दलाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी शूटर को फ्लाईओवर के नीचे घेर लिया। आरोपी ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। दूसरी तरफ से पुलिस ने भी गोलियां चलानी शुरू कर दीं। पुलिस की तरफ से सात तो शूटर की तरफ से चार गोलियां

चलाई गईं।
मोहन उर्फ मोनू दोनों पैरों में गोली लगने से सड़क पर गिर गया।

वह बागपत के गांव गाधी का रहने वाला है। उसके पास से एक देसी पिस्तौल व तीन कारतूस बरामद हुए।

भाऊ के कहने पर सन्नी रिटौली पर की थी फायरिंग, बागपत में पांच एफआईआर दर्ज
पुलिस का कहना है कि जांच में पता चला है कि 19 दिसंबर 2025 को मोहन उर्फ मोनू ने अपने साथियों के साथ कार में सवार होकर रोहतक जिले के रिटौली गांव के अड्डे पर सन्नी रिटौली पर फायरिंग की थी। जवाब में सन्नी निवासी रिटौली व उसके साथियों की तरफ से भी गोलियां चलाई गईं। फायरिंग में भाऊ गैंग का सदस्य झज्जर जिले का महाराणा निवासी दीपांशु मारा गया था जबकि दोनों पक्षों का एक-एक शूटर घायल हो गया था। तभी से मोहन उर्फ मोनू पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। आरोपी के खिलाफ यूपी के बागपत में पांच मामले पहले से दर्ज हैं। इसमें जानलेवा हमले के तीन, आर्म्स एक्ट व चोरी का एक-एक मामला भी शामिल हैं। आरोपी 2013 से अपराध में सक्रिय है। साथ ही यूपी के बागपत की गैंग से संबंध रखता है।
विज्ञापन


रिटौली फायरिंग केस में छह आरोपी हो चुके गिरफ्तार
पुलिस सन्नी रिटौली पर फायरिंग में छह आरोपियों को पहले गिरफ्तार कर चुकी है। इसमें झज्जर के गांव आसौदा निवासी रोहित उर्फ रेस्को, कासनी निवासी यश उर्फ अतुल, झज्जर जिले के दुबलधन माजरा निवासी मोहित उर्फ जादू, कानौंदा निवासी रिंकू, रिटौली निवासी रवि शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें