सीधा भाऊ के संपर्क में था साहिल
पुलिस को जांच में यह भी पता लगा है कि भाऊ गैंग के पास .32 बोर के आधुनिक हथियार हैं। आरोपी साहिल से भी एक रिवाॅल्वर बरामद हुआ है। इतना ही नहीं गोगा हत्याकांड में आधुनिक हथियारों का प्रयोग हुआ था।
झज्जर रोड पर शिमली गांव के नजदीक भाऊ गैंग के साहिल को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। उसके पैर में गोली लगी है। जांच में पता चला है कि साहिल ने ही गोगा हत्याकांड की पूरी प्लानिंग की थी। वारदात के समय आरोपी शूटर के साथ था।