फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: भाट समाज व आंबेडकर समिति ने मतदान के प्रति किया जागरूक

Sat, 04 May 2024 02:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। भाट समाज सेवा समिति व हरियाणा अंबेडकर संघर्ष समिति ने शुक्रवार को लाखनमाजरा इलाके में मतदान जागरूकता अभियान चलाया। मनोहर लाल साकला भाट व डॉ. मनजीत सिंह दहिया ने लोगों को मतदान करने के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

समिति के प्रदेश अध्यक्ष मनोहर लाल साकला भाट ने कहा कि अगर हम अपने देश को मजबूत और शिक्षित बनाना चाहते हैं तो हमें एक मजबूत नेता की आवश्यकता होगी। यह तभी संभव है, जब हम शत प्रतिशत मतदान करेंगे। आंबेडकर समिति के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनजीत सिंह दहिया ने लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि सरकार बनाने में युवा पीढ़ी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। हमें अपने वोट का उचित प्रयोग करना है। उन्होंने युवाओं से कहा कि वे लोकतंत्र को मजबूत करने में सहयोग देते हुए ज्यादा से ज्यादा मतदान करें। उन्होंने कहा कि सभी लोग 25 मई को अपना वोट डालने जरूर जाएं और दूसरों को भी प्रेरित करें।
लाखनमाजरा महंत आरती ने कहा कि महिला मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक बनाना होगा। महिलाएं हर क्षेत्र में बढ़-चढ़ कर जिम्मेदारी का निर्वहन कर रही हैं। मौके पर कौशल्या देवी, समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष नंबरदार राज सिंह, रोहताश अहलावत, वकील चंद वर्मा, कांता देवी, राजबाला देवी, विजय कुमार मित्तल, राजेंद्र सिंह, सतवीर राठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें