फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: महम व मदीना मंडी में गेहूं की आवक जारी, उठान कमजोर

विज्ञापन
03महम04.... मदीना में सड़क के एक तरफ डाला गया गेहूं। संवाद
विज्ञापन
महम। महम व मदीना अनाज मंडी में गेहूं की लगातार आवक जारी है। जिसके कारण मंडी गेहूं से अटी पड़ी हैं। मदीना में तो सड़क का भाग बाईपास तक लगभग तीन किलोमीटर तक गेहूं से भर गया है। इसके कारण सड़क वन वे हो गई है। उठान धीमा होने के कारण आढ़तियों की सांस फूलने लगी हैं।
विज्ञापन

आढ़तियों का कहना है कि मौसम विभाग द्वारा फिर से बारिश की आशंका जाहिर की है। इसके चलते गेहूं भीगने का डर सताने लगा है। आढ़ती धर्मबीर सिवाच ने बताया कि महम मंडी में 6 लाख क्विंटल गेहूं पड़ा है। उन्होंने प्रशासन से उठान में तेजी लाने की मांग की है। इसी प्रकार मदीना मंडी में भी लगभग दो लाख क्विंटल गेहूं बाहर खुले में पड़ा है। महम मंडी के सहायक सचिव बसंत कुमार का कहना है कि महम में डीएफएससी, हैफेड व स्टेट वेयर हाउस खरीद कर रही हैं। अब तक दो लाख 20 हजार क्विंटल गेहूं का उठान हो चुका है। लगभग 13 से 14 हजार क्विंटल गेहूं हर रोज उठाया जा रहा है। लगभग साढ़े तीन लाख क्विंटल गेहूं मंडी में पड़ा है। सभी एजेंसियों को उठान में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। मदीना मंडी के सचिव वीरेंद्र बल्हारा को कहना है कि मदीना मंडी से 143461 कट्टे उठाए जा चुके हैं। 2 लाख 64 हजार कट्टे आए हैं। हर रोज 5 हजार क्विंटल का उठान किया जा रहा है। यहां से हैफेड एजेंसी खरीद कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें