फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पोस्टर मेकिंग में पलक व स्लोगन लेखन में भारती अव्वल

Sun, 21 Apr 2024 03:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
बेरी। गांव दुबलधन स्थित राजकीय महाविद्यालय में दो दिवसीय छात्र कानूनी साक्षरता मिशन के अंतर्गत प्राचार्य डॉ. सत्यव्रत सोलंकी की अध्यक्षता में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इनका विषय मानव अधिकार, मौलिक कर्तव्य, नशीली दवाओं की लत, कन्या भ्रूणहत्या, दहेज निषेध, शिक्षा का अधिकार, बाल विवाह, सूचना का अधिकार आदि रहे। सभी गतिविधियां कानूनी साक्षरता सेल की प्रभारी डॉ. सरला की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इन प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए निबंध लेखन, स्लोगन लेखन और पोस्टर मेकिंग करके स्वयं को और समाज को जागरूक करने का कार्य किया। निबंध लेखन प्रतियोगिता में अंतिम प्रथम, टिनी द्वितीय व भावना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में भारती प्रथम, नेहा द्वितीय व टीना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में पलक ने प्रथम अमित ने द्वितीय एवं टिनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. मयंक ने विद्यार्थियों को कहा कि विद्यार्थियों में जागरूकता लाने के लिए विभाग द्वारा समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं। आप सभी विद्यार्थी इनसे सीख लेकर अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों को पहचानें। दहेज प्रथा, बाल विवाह, नशीली दवाओं का सेवन आदि बुराइयों से स्वयं को और समाज को भी इनसे दूर रहने का संदेश दे। इस अवसर पर डॉ. रेनु, डॉ. सुमन, डॉ. पूनम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें