नेकीराम कॉलेज में तरंग कार्यक्रम में भाग लेती छात्रा। संवाद
पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय में दो तरंग महोत्सव का शनिवार को समापन हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. सुभीता ढाका अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) पीजीआईएमएस ने शिरकत की। विशिष्ट अतिथि शमशेर सिंह अहलावत भूतपूर्व प्राचार्य और डॉ. रीनू बलहारा उपस्थित रहीं।
शास्त्रीय नृत्य में भारती ने पहला, स्वाति व कोमल ने दूसरा और शगुन व वनीता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। डॉ. सुभीता ढाका ने कहा कि हम इस प्रतिभा से नई ऊंचाइयां छू सकते हैं। जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए लगन, मेहनत, धैर्य, प्रतिभा बहुत जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि जब अमेरिका के राष्ट्रपति खुद अपने जूते की पॉलिश कर सकते हैं तो हम भी उनसे प्रेरणा ले सकते हैं। निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. यशपाल भूतपूर्व प्राचार्य एवं डॉ. सुशील कुमार ने निभाई। डॉ. विनीता कौशिक और डॉ. संदीप सिंह ने मंच का संचालन किया। जनरल नृत्य में प्रथम प्रवीण, द्वितीय रोहित और तृतीय स्थान पर मानसी रही।
लोक नृत्य में प्रथम अनुष्का, द्वितीय योगिता और तृतीय स्थान पर शिवानी एवं ज्योति रही। लोक गीत में प्रथम आदित्य, द्वितीय सागर और तृतीय स्थान पर विकास रहे। जनरल गीत में प्रथम अरुण, द्वितीय गौरव और तृतीय स्थान पर अंजलि रहीं। विजेताओं को डॉ. सुभीता ढाका, शमशेर सिंह, डॉ. रीनू बलहारा, प्राचार्य डॉ. लोकेश बलहारा एवं डॉ सतबीर सिंह डॉ अनिल खटकड़ ने सर्टिफिकेट वितरित किए। कार्यक्रम के अंत में संयोजक डॉ दिनेश सिंह ने सभी का धन्यवाद किया। इस अवसर पर कॉलेज काउंसिल के सदस्य डॉ. सुरेंद्र सांगवान, डॉ. सविता पूनिया, उर्मिल सभरवाल ,डॉ. राजवीर सिंह गिल ,डॉ. प्रदीप मालिक, डॉ. सुरेश दहिया मौजूद रहे।