फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: अभी पराई नजरों में जिंदा रहेंगी भरपाई देवी की आंखें

विज्ञापन
21...पीजीआई में स्व. भरपाई देवी के पार्थिव शरीर के साथ चिकित्सक व परिवार के सदस्य। स्रोत : पीजी
विज्ञापन
रोहतक। न्यू राजेंद्र नगर में रहने वाले रघुवीर सिंह रंगा ने पत्नी भरपाई देवी की अंतिम इच्छा पूरी करते हुए पीजीआई टीम को नेत्रदान किया। देह भी डॉक्टरों को ही सौंप दी। भरपाई देवी अब दिवंगत होकर भी पराई नजरों में जिंदा रहेंगी, किसी की बेनूर दुनिया को रोशन करेंगी।
विज्ञापन

भरपाई देवी के निधन के बाद परिजनों ने इसकी सूचना सोनीपत के एनजीओ आहुति, समाजसेवी सनी निरंकारी और पूर्व नेत्र अधिकारी दिनेश शर्मा को दी। इसके बाद पीजीआई के डॉक्टरों की टीम रघुवीर सिंह रंगा के घर पहुंची। भरपाई देवी का कार्निया नेत्र बैंक में जमा कराया।
परिजनों ने पार्थिव शरीर भी पीजीआई टीम को सौंप दिया। उसे एनाॅटमी डिपार्टमेंट में लाया गया। विभाग के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. गोपाल व डॉ. कमल ने सुंदर पहल के लिए परिवार और एनजीओ को पौधा भेंट किया। आभार जताते कहा कि उनकी देह से छात्रों को पढ़ने में बहुत मदद मिलेगी।
विज्ञापन

पूर्व मुख्य नेत्र अधिकारी दिनेश शर्मा ने बताया कि रंगा ने एक कार्यक्रम में देहदान व नेत्रदान की इच्छा जताई थी। आज उसे पूरा भी किया। आहुति के अध्यक्ष गुलशन बजाज ने कहा कि संस्था अभी तक रक्तदान व नेत्रदान के लिए ही प्रेरित करती थी, अब अंगदान के लिए भी करेगी।
विज्ञापन

इस मौके पर डॉ. सुरेश कांत राठी, डॉ. विपिन गरसा, डॉ. गोपाल, डॉ. कमल, डॉ. रितु, डॉ.आरती, अधीक्षक जगमोहन शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें