फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बाबा चमन ऋषि धाम में लगाया भंडारा

Tue, 18 Jun 2024 01:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
17सीटीके41..गांव खरावड़ ​स्थित बाबा चमन ऋषि धाम में मरीजों की जांच करते चिकित्सक।संवाद
विज्ञापन
रोहतक। गांव खरावड़ के बाबा चमन ऋषि धाम पर ज्येष्ठ मास की पवित्र निर्जला एकादशी पर भव्य मेले का आयोजन हुआ। इसमें गांव खरावड़, कारोर, गांधरा, अटायल, नौनंद और आसपास के गांव से लोग बाबा के दरबार में पहुंचे और आशीर्वाद लिया। इस दौरान सेवा समिति की तरफ से रक्तदान शिविर, निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। इसके पश्चात देसी घी का भंडारा लगाया गया। शिविर में 101 लोगों ने रक्तदान किया। 100 लोगों की नेत्र जांच की गई। 80 की स्वास्थ्य जांच की गई। इसमें जगत गिल और नीलम का विशेष सहयोग रहा। मौके पर दीपक मलिक, राजेंद्र सिंह, राम रूप मलिक, पुजारी देवेंद्र ढीला, पवन कुमार, जसवंत, रामेश्वर, पूर्व पंच रोशनी, बबली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें