फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: दो दिन अतिरिक्त चलने के बाद आज बंद होगी भालौट सब ब्रांच नहर

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। भालोट सब ब्रांच नहर में दो दिन अतिरिक्त पानी चल चुका है और रविवार को देर रात इसमें पानी आना बंद हो जाएगा। इसके चलते तपती गर्मी में सोमवार से शहर में महज एक समय ही पेयजल सप्लाई मिलेगी और लाखों लोगों को पेयजल संकट से जूझना पड़ेगा। जवाहर लाल नेहरू नहर में 28 जून को पानी आएगा, तब इस समस्या का समाधान होगा। अब आठ दिन शहर की पेयजल जरूरतों को पूरा करना जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के लिए चुनौती बन गया है।
विज्ञापन

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के शहर में एक लाख वैध व 20 हजार अवैध पेयजल कनेक्शन हैं। इन सभी को सोमवार से एक समय ही पेयजल सप्लाई मिलेगी। 28 जून को जवाहर लाल नेहरू नहर में पानी आने के बाद ही लोगों को दोनों समय पानी मिलेगा। इसके चलते अब आठ दिन लोगों को एक समय के पानी से ही काम चलाना होगा। सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता रामनिवास ने बताया कि बीएसबी में 2050 क्यूसिक पानी चलने की क्षमता है। जबकि हाल में 1150 क्यूसिक पानी चल रहा था। इसे 12 मई को बंद होना था, लेकिन शहर की जरूरत को देखते हुए दो दिन अतिरिक्त इसमें 650-650 क्यूसिक पानी चलाया गया है। सोमवार से इसमें पानी नहीं आएगा। ऐसे में बीएसबी के नहर बंद होते ही पेयजल समस्या का होना तय है।

नौ करोड़ लीटर पेयजल सप्लाई होता है प्रतिदिन
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के उप मंडल अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि विभाग प्रतिदिन नौ करोड़ लीटर पेयजल सप्लाई करता है। इसके साथ ही आउटर एरिया की पेयजल समस्या से निपटने के लिए 80 टैंकर पानी प्रतिदिन सप्लाई करता है। जरूरत पड़ने पर विभाग टयूबवैल का पानी भी प्रयोग करता है। वहीं अधिकारी ने बताया कि बीएसबी में 450 क्यूसिक पानी ही चलता है। इसलिए नहरी पानी पूरा नहीं मिल पाता। हमें नहर की तली से पानी पंपों से लिफ्ट करना पड़ता है। अधिकारी ने बताया कि सिंचाई विभाग से आग्रह करेंगे कि वह नहर में अतिरिक्त पानी छोड़ दें ताकि शहरवासियों को पेयजल संकट से न जूझना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतनी मात्रा में होती है यहां से प्रतिदिन पेयजल सप्लाई
जल घर एक 2.34 करोड़ लीटर
जल घर दो 2.62 करोड़ लीटर
जल घर तीन 2.24 करोड़ लीटर
देव कॉलोनी बूस्टर 1.24 करोड़ लीटर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें