रोहतक। हिसार बाईपास पर नशीला पदार्थ दिलाने का झांसा देकर दो युवकों ने पंजाब से आए ट्रक ड्राइवर को लूट लिया। बाइक सवार ट्रक चालक के दोनों मोबाइल फोन छीनकर ले गए। इस संबंध में सिटी थाने में केस दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक पंजाब के मोहाली जिले के जीरकपुर निवासी रवि शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को वह ट्रक लेकर कच्चा बेरी रोड पर आया था। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे उसे दो बाइक सवार युवक मिले। बोले, आपको नशा करना है। ट्रक चालक ने कहा कि वह सुल्फा पीता है। इसके बाद आरोपी उसे बाइक पर बैठाकर हिसार बाईपास पर ले गए। वहां पर आरोपियों ने उसे डरा धमका कर दोनों मोबाइल फोन छीन लिए। इसके बाद मौके से फरार हो गए।