फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: डीएलसीसुपवा में नौै जून से होगा बियोंड द इमेजिनेशन का मंचन

विज्ञापन
12-सुपवा के मिनी ऑडिटोरियम में नाटक के लिए सेट तैयार करते छात्र । स्रोत- सुपवा - फोटो : Archive
विज्ञापन
रोहतक। दादा लख्मी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स (डीएलसीसुपवा) में नाटक बियोंड द इमेजिनेशन का तीन दिवसीय मंचन 9 जून से शुरू होगा। फिल्म एवं टेलीविजन फैकल्टी के मिनी ऑडिटोरियम में आयोजित होने वाले इस नाट्य मंचन में थिएटर, नाटक और कला प्रेमियों के लिए प्रवेश निशुल्क रहेगा। नाटक का मंचन एक्टिंग विभाग के विद्यार्थी करेंगे।
विज्ञापन

फिल्म एवं टेलीविजन फैकल्टी के फैकल्टी कोऑर्डिनेटर महेश टीपी ने बताया कि बियोंड द इमेजिनेशन प्रसिद्ध मराठी नाटक प्रतिबिंब पर आधारित है। इसे प्रख्यात साहित्यकार और नाटककार महेश एलकुंचवार ने लिखा है।
एक्टिंग विभाग के चौथे सेमेस्टर के विद्यार्थी भारती, प्रिंस और पुष्कर नाटक में मुख्य भूमिकाएं निभाएंगे। नाटक का निर्देशन राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) से स्नातक सुशील कांत कर रहे हैं। प्रोडक्शन डिजाइन की जिम्मेदारी बिपिन गोबाले के पास है। एनएसडी की पूर्व छात्रा पाली फुकॉन ने इसकी कॉस्ट्यूम डिजाइन की है। नाटक का हिंदी अनुवाद वसंत देव ने किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाटक का मंचन नौ, 10 और 11 जून को शाम 6:30 बजे से किया जाएगा। इसके अलावा 9 और 11 जून को दोपहर 3:30 बजे अतिरिक्त शो भी आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें