फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: संभलकर! भूलकर भी छूआ तो जान ले लेंगे स्ट्रीट लाइटों के खुले विद्युत पैनल

Wed, 22 Jul 2026 07:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
03 गांधी कैंप बाजार में स्ट्रीट लाइट के खंभे पर लगाए विद्युत पैनल का ढक्कन गायब। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। शहर में स्ट्रीट लाइटों के खंभों पर लगे विद्युत पैनल के ढक्कन गायब हैं या उनको खुला छोड़ दिया गया है। यह स्थिति बरसाती मौसम में बड़े हादसों को न्योता दे रही है। रखरखाव पर लाखों रुपये का बजट खर्च होने के बावजूद सड़कों के बीच लगे लोहे के खंभों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं हैं।
नगर निगम क्षेत्र में 21,000 से अधिक स्ट्रीट लाइटें हैं। इनके रखरखाव पर सालाना लाखों रुपये खर्च होते हैं। शहर के कई इलाकों में स्ट्रीट लाइटों की स्थिति बदहाल है। मुख्य सड़कों से लेकर बाजारों और कॉलोनियों तक में स्ट्रीट लाइटों के खंभों पर बने विद्युत पैनल के ढक्कन टूटे हुए हैं।
विज्ञापन

कुछ इलाकों में खुले तारों के जोड़ इतने नीचे हैं कि वहां से गुजरने वाले पशु भी उनकी चपेट में आ सकते हैं। बोहर गांव के हंसराज पांचाल ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में सोनीपत रोड पर कई स्ट्रीट लाइटों के विद्युत पैनल के ढक्कन गायब हैं या खुले हैं। इनसे कभी भी हादसा हो सकता है।
राजीव नगर के राजबीर दहिया ने कहा कि बरसात के मौसम में खुले तारों वाले स्ट्रीट लाइट बॉक्स से हादसों का खतरा कई गुना बढ़ गया है। उन्होंने संबंधित विभागों से खुले तारों को ठीक कर बॉक्स बंद करने की अपील की।
इंदिरा कॉलोनी के टीआर सैनी ने भी कहा कि शहर के प्रत्येक सड़क मार्ग पर बने डिवाइडर पर ऐसे खुले तार देखे जा सकते हैं। उन्होंने ठीक करने की मांग की है।
हादसों का खतरा और निजी अनुभव
डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन के पूर्व प्रधान केके पंवार ने बताया कि शहर के अलग-अलग मार्गों के अलावा सेक्टरों में भी डिवाइडरों पर खुले तारों वाले स्ट्रीट लाइट बॉक्स लगे हैं। पिछले दिनों उनके साथ हादसा होते-होते बचा था। इसके बाद उन्होंने खुद ही तार पर टेप लगाई थी। नगर निगम में सोनीपत रोड, नया बस स्टैंड के पास, सेक्टर तीन, गांधी कैंप और किला रोड बाजार में भी बिजली के ऐसे तार खुले पड़े हैं।
विज्ञापन


विद्युत पैनलों की कराई जाएगी जांच : मनजीत
नगर निगम के कार्यकारी अभियंता मनजीत दहिया ने इस मामले पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि शहर में स्ट्रीट लाइटों के खंभों पर लगाए गए विद्युत पैनलों की जांच कराई जाएगी। यदि कहीं ढक्कन खुला या गायब मिला तो उसे तुरंत ठीक कराया जाएगा। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को बरसात में अतिरिक्त सावधानी बरतने की हिदायत भी दी है।

03 गांधी कैंप बाजार में स्ट्रीट लाइट के खंभे पर लगाए विद्युत पैनल का ढक्कन गायब। संवाद

03 गांधी कैंप बाजार में स्ट्रीट लाइट के खंभे पर लगाए विद्युत पैनल का ढक्कन गायब। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें