फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मेधावी विद्यार्थियों को बीईओ देंगे पुरस्कार

विज्ञापन
संजय कुमार खंड शिक्षा अधिकारी कलानौर
विज्ञापन
कमलजीत सिंह
विज्ञापन

कलानौर। शिक्षा विभाग में विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने की योजना बनाई है। शिक्षा अधिकारी (बीईओ) संजय कुमार मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करेंगे। इसका उद्देश्य बच्चों को पढ़ाई के साथ व्यावहारिक व रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर विशेष जोर देना है। साथ ही विद्यार्थियों में सीखने की रुचि व प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ेगी।
विज्ञापन

शिक्षा अधिकारी ने कहा कि स्कूलों में नियमित निरीक्षण किया जाएगा ताकि शिक्षा की गुणवत्ता सुनिश्चित हो सके। ब्लाक के सभी स्कूलों में तीसरी कक्षा से लेकर 12वीं तक के सभी विद्यार्थियों के लिए सामान्य ज्ञान की पुस्तक अनिवार्य कर दी गई है। इसमें प्रतिदिन 3-4 प्रश्न लिखित रूप में बच्चों से लिखवाएं जाएंगे। इससे उनकी जानकारी व लेखन क्षमता दोनों विकसित होंगी। हिंदी और अंग्रेजी विषयों पर प्रत्येक शनिवार लेखन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को इनाम दिए जाएंगे व खंड स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें