फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: भैयापुर के लाभार्थियों को मिला प्लॉटों का मालिकाना हक

Sun, 16 Jun 2024 02:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
15सीटीके18...गांव भैयापर के गरीब परिवारों को प्लॉट का कब्जा देते अधिकारी। स्रोत: प्रशासन
विज्ञापन
रोहतक। प्रशासन की ओर से महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती योजना के तहत शनिवार को ग्राम पंचायत भैयापुर के 12 लाभार्थियों को 100-100 गज के प्लॉट का मालिकाना हक व कब्जा दिया गया। शनिवार को उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि वर्ष 2008 में हरियाणा सरकार की ओर से घोषित महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती योजना के तहत प्लाॅट दिए गए।
विज्ञापन


उपायुक्त ने बताया कि प्रशासन की ओर से शनिवार को रोहतक खंड के गांव भैयापुर ग्राम पंचायत में सभी लाभार्थियों को उनके प्लाॅट का कब्जा दिया गया। जिन लाभार्थियों को कब्जा दिया गया, उनमें शीला पत्नी कृष्ण, सुनील पुत्र सुरेश, सोनिया पत्नी राजेश, प्रेम देवी पत्नी जागोराम, सावित्री पत्नी कृष्ण, दर्शना पत्नी जगदीश, कमलेश पत्नी महावीर, परमेश्वरी पत्नी महिपाल, ज्योति पत्नी संदीप, सविता पत्नी प्रेमप्रकाश और भरपाई पत्नी राजेंद्र दीपू शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें