09jjrp10 बेरी स्थित माता भीमेश्वरी देवी मेला में स्थापित सेल्फी पॉइंट पर सेल्फी लेते नागरिक।स
बेरी। प्राचीन माता मंदिर बेरी से अखंड ज्योत लेकर वापिस अपने गांव लौट रहे श्रद्धालुओं पर गांव वजीरपुर जलघर के पास मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। मधुमक्खियों के हमला करने की सूचना श्रद्धालुओं एंबुलेंस को दी। सूचना मिलने के बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची और श्रद्धालुओं को उपचार के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल में भिजवाया गया। जहां से सभी श्रद्धालुओं को पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया गया। गांव जहाजगढ़ निवासी श्रद्धालु सोनू ने बताया कि हर छठे महीने माता भीमेश्वरी देवी मंदिर से गांव के श्रद्धालुओं के अखंड ज्योत लेने के लिए आते हैं। मंगलवार को पहले नवरात्र के दिन जत्थे के साथ बेरी मंदिर में अखंड ज्योत लेने के लिए आए हुए थे। जब अखंड ज्योत लेकर वापिस अपने गांव जहाजगढ़ जा रहे थे तो गांव वजीरपुर में जलघर के पास मधुमक्खियों का छत्ता छिड़ा हुआ था। मधुमक्खियों के छत्ते ने श्रद्धालुओं पर हमला बोल दिया। इससे काफी लोगों को मधुमक्खियों ने काट लिया। सूचना पाकर एंबुलेंस मौके पर पहुंची। अधिकतर श्रद्धालु सीधे पीजीआई उपचार के लिए चले गए।
सरकारी अस्पताल में भी मधुमक्खियों के लगे हैं छत्ते
सरकारी अस्पताल झज्जर में भी कई जगहों पर मधुमक्खियों के छत्ते लगे हुए हैं, लेकिन इनको हटवाने का काम नहीं किया गया है। इन दिनों आए दिन मधुमक्खियों द्वारा काटने के मामले सामने आ रहे हैं। कुछ दिन पहले भी सरकारी अस्पताल के मुख्य गेट पर एक महिला को मधुमक्खियों ने काट खाया था।
09jjrp10 बेरी स्थित माता भीमेश्वरी देवी मेला में स्थापित सेल्फी पॉइंट पर सेल्फी लेते नागरिक।स