फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: जिले को मिले 82 जेबीटी शिक्षक, ज्वाइन किया

Wed, 10 Apr 2024 04:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। 2017 बैच के जेबीटी शिक्षकों की अंतर जिला स्थानांतरण के आदेश जारी होने के बाद जिले में 82 जेबीटी शिक्षकों ने अलग-अलग स्कूलों में ज्वाइन कर लिया है। इसके अलावा जिले से 118 का स्थानांतरण दूसरे जिलों में हुआ है। 74 शिक्षक ऐसे हैं, जिनका झज्जर जिलों में दूसरे स्कूलों में तबादला किया गया है।
विज्ञापन

पिछले दिनों चुनाव आयोग ने 2017 के जेबीटी शिक्षकों के तबादले को लेकर हरी झंडी दे दी थी। उसके बाद जिले में दूसरे जिलों से 82 जेबीटी शिक्षकों ने ज्वाइन किया। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में इन सभी की ज्वाइनिंग कराई गई है। इन सभी को स्टेशन अलॉट पहले ही दिए गए हैं। इसके अलावा जिले से 118 शिक्षकों का तबादला दूसरे जिलों में किया गया है। इन सभी को भी जिले से रिलीव कर दिया गया है ताकि दूसरे जिलों में जाकर यह ज्वाइनिंग कर सके। इसी प्रकार से 74 शिक्षकों को दूसरे स्कूलों में तबादला किया गया है।

स्टे वालों की नहीं होगी ज्वाइनिंग व रिलीविंग
विभाग की तरफ से यह भी स्पष्ट किया गया है कि जिन शिक्षकों के कोर्ट में केस चल रहे हैं। उन केसों में कोर्ट की तरफ से स्टेटस क्यू या स्टे दिया गया है। उन शिक्षकों को फिलहाल आगामी आदेशों तक ज्वाइनिंग और रिलीविंग नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
2017 के जेबीटी शिक्षकों के ज्वाइनिंग व रिलीविंग की गई है। चुनाव आयोग की मंजूरी के बाद विभाग द्वारा द्वारा जारी पत्र के अनुसार यह काम किया गया है।
सुभाष भारद्वाज, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, झज्जर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें