25सीटीके08 - तिलयार पर्यटन केंद्र स्थित होटल प्रबंधन संस्थान में वीरवार को करो योग रहो निरोग का
रोहतक। तिलियार झील स्थित होटल प्रबंधन संस्थान में वीरवार को छात्रों के लिए करो योग रहो निरोग नामक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यवक्ता योगाचार्य डॉ. सुमित सुहाग रहे। उन्होंने कहा कि ध्यान और योग से शारीरिक और मानसिक मजबूत होते हुए लक्ष्य की प्राप्ति कर सकते हैं। प्रधानाचार्य मोहम्मद शाहिद हुसैन ने छात्रों से कहा उन्हें योग को अपने दैनिक जीवन में अपनाना चाहिए। मौके पर विभागाध्यक्ष संजीब, डॉ. पंकज सिंह, तरुण हुड्डा, विकास देशवाल, अनुराधा, मीनाक्षी और छात्र मौजूद रहे। संवाद