फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: चैंपियन बने...चैंपियंस ट्रॉफी में 12 साल बाद भारत की जीत पर झूमे क्रिकेट प्रेमी

Mon, 10 Mar 2025 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
फोटो 37- सोनीपत में चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की जीत के बाद क्रिकेट प्रेमी आतिशबाजी करते हुए। स्
विज्ञापन
सोनीपत। चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। भारत की यह जीत बेहद महत्वपूर्ण है। 12 साल बाद चैंपियन ट्रॉफी भारत में आने से क्रिकेट प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई। होली के पर्व से पांच दिन भारत की जीत पर जिले में जमकर आतिशबाजी की।
विज्ञापन

चैंपियन ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले से पहले शहर के सेक्टर-12 स्थित सामुदायिक केंद्र में समाज सेवा समिति के
प्रधान प्रवीन वर्मा की अगुवाई में भारत की जीत के लिए हवन किया। इस दौरान डॉ. सुभाष सिसोदिया, हिंदी प्रवक्ता दिलबाग सिंह, स्प्रेड स्माइल फाउंडेशन के संस्थापक नितिन जैन, आरके गुप्ता सहित अन्य ने हवन में आहुति डालते हुए भारत की जीत की कामना की। चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की जीत पर सभी ने जमकर जश्न मनाया।
वहीं देवड़ू रोड स्थित गोल्डन क्रिकेट क्लब ने भारत की जीत का जमकर जश्न मनाया। क्लब के प्रबंधक प्रदीप शर्मा, कप्तान डीएसपी विपिन कादियान, संचालक एवं प्रशिक्षक रविंद्र मलिक ने टीम के साथ आतिशबाजी करते हुए जीत की खुशी मनाई।
विज्ञापन

बड़ी स्क्रीन पर पर क्रिकेट प्रेमियों ने देखा मैच

गन्नौर। भारत व न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्राफी क्रिकेट के फाइनल मैच को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। मैच के लिए शहर के मुख्य बाजार में लायंस क्लब गन्नौर गौरव के प्रधान अंकित मल्होत्रा ने अपने प्रतिष्ठान के सामने बड़ी स्क्रीन के साथ-साथ बड़े साउंड सिस्टम लगवाए। जहां पर लोगों ने क्रिकेट का फाइनल मैच देखा। बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंचे और मैच का लुत्फ उठाया। मैच के दौरान भारत की जीत के लिए प्रार्थना करने के साथ-साथ विजयी उद्घोष भी लगाते दिखाई दिए। अधिकतर लोगों ने घर पर रहकर मैच देखा।

फोटो 37- सोनीपत में चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की जीत के बाद क्रिकेट प्रेमी आतिशबाजी करते हुए। स्

फोटो 37- सोनीपत में चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की जीत के बाद क्रिकेट प्रेमी आतिशबाजी करते हुए। स्

फोटो 37- सोनीपत में चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की जीत के बाद क्रिकेट प्रेमी आतिशबाजी करते हुए। स्

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें