रोहतक। गद्दी खेड़ी गांव में शराब पीने के लिए 500 रुपये नहीं दिए तो एक युवक ने रंजिश रखते हुए दूसरे से मारपीट की। इस संबंध में बहुअकबरपुर थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस को दी शिकायत में गद्दी खेड़ी गांव निवासी अनिल ने बताया कि वह खेतीबाड़ी का काम करता है। एक माह पहले गांव ही युवक शिवम ने शराब पीने के लिए 500 रुपये मांगे थे। उसने मना कर दिया तो झगड़ा करने लगा। करीब 10 दिन पहले मकान के आगे आकर आरोपी गाली-गलौज करने लगा। 11 जुलाई को रात 11 बजे जब वह ढाबे पर खाना लेने जा रहा था तो आरोपी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसका रास्ता रोक लिया और गालियां देने लगा। वह किसी तरह वहां से निकल गया। शनिवार को फिर खेत से घर आ रहा था और रास्ते में आरोपी मिला। वहां से भी वह चुपचाप घर आग गया। 10 मिनट बाद आरोपी घेर में आया और उसे चोटें मारी।