फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सावधान... कहीं अनजाने में अपने बैंक खाते को किराये पर तो नहीं दे रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। आपका कोई जानकार या पहचानने वाला आपके खाते में किसी दूसरे खाते से रुपये ट्रांसफर कराए तो जरा सावधान हो जाएं। कहीं ऐसा न हो कि आपके खाते को साइबर अपराध के लिए प्रयोग न कर लिया जाए। हालांकि, कुछ लोगों के खातों में ठगी का पैसा ट्रांसफर करके उनको कुछ रुपये देकर ठग ऐसा ही कर रहे हैं।
विज्ञापन

महम थाना क्षेत्र में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। इसमें नौकरी का झांसा देकर 54 हजार रुपये की ठगी करने वाली पलवल निवासी महिला मोनिका और दिल्ली जैतपुर निवासी आजाद को गिरफ्तार किया गया था। प्रभारी थाना महम निरीक्षक सत्यपाल सिंह ने बताया कि क्षेत्र के किशनगढ़ निवासी लक्ष्णा को नौकरी दिलाने का झांसा देकर 54 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए थे। जिस खाते में रुपये ट्रांसफर कराए थे, वह मोनिका का था। मोनिका का खाता आरोपी आजाद ने किराये पर पांच हजार रुपये में लिया था।


केस-एक

साइबर ठग ने रोहतक के करतारपुरा निवासी रामेंद्र का खाता साइबर प्रयोग किया था। इसके एवज में उसे 11 हजार रुपये मिले थे। पुलिस ने उससे पूछताछ शुरू कर दी है कि उसने इस तरह कितने रुपये अपने खाते में डलवाए थे।
विज्ञापन


केस-दो

साइबर ठगों ने विजय नगर निवासी सुदेश को घर बैठे पैसे कमाने का लालच दिया और उसके अकाउंट की डिटेल लेकर 1.60 हजार रुपये डलवाए और 10 हजार रुपये छोड़कर बाइक सभी रुपये निकालकर दूसरे खाते में ट्रांसफर करा लिए।
-

दोस्त-रिश्तेदार बनकर भी ठग खाता कर रहे प्रयोग

साइबर अपराधियों ने अब नया तरीका अपनाया है। इसमें साइबर ठग रिश्तेदार बनकर ठगी गई राशि को उनके खाते में ट्रांसफर करके दूसरे लोगों का खाता प्रयोग कर रहे हैं। इससे उनको नए खाते खोलने के लिए मशक्कत नहीं करनी पड़ती है और कुछ रुपये खाताधारक को देकर उनका प्रयोग आपराधिक वारदात के लिए कर रहे हैं।


बैंक खाता किराये पर लेकर उनमें ठगी की रकम ट्रांसफर होने के दो केस सामने आए हैं। ऐसे में चंद रुपये के चक्कर में लोग भी साइबर अपराधियों का शिकार हो गए हैं। इसके लिए लोगों को सचेत किया जा रहा है कि वह अपना खाता किराये पर न दें।
विज्ञापन


- कुलदीप कुमार, प्रभारी निरीक्षक साइबर थाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें