फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बैरर कर्मचारियों ने अनुबंध कर्मचारी हेल्थकेयर संगठन पर कार्रवाई की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। पीजीआईएमएस में अनुबंध कर्मचारी हेल्थकेयर संगठन पर बैरर पद पर कार्यरत कर्मचारियों ने धोखाधड़ी कर पैसे वसूलने का आरोप लगाया है। इस संबंध में कर्मचारियों ने कुलपति को ज्ञापन भी सौंपा। पीजीआई में बैरर के पद पर कार्यरत आशा ने बताया कि पीजीआई के कुछ कर्मचारियों ने अनुबंध कर्मचारी हेल्थकेयर संगठन बनाया है।
विज्ञापन

इस संगठन की ओर से लगातार अनुचित मांगें की जा रही हैं। मांगें पूरी नहीं होने पर बार-बार हड़ताल की धमकी दी जा रही है। यह संगठन पीजीआई प्रशासन और कर्मचारियों के बीच में भ्रम फैलने का काम कर रहा है। साथ ही अनुबंधित कर्मचारियों से चंदे के नाम पर पैसे वसूल रहा है। इससे बैरर के पद पर कार्य कर रहे अन्य कर्मचारियों की छवि खराब हो रही है। प्रशासन को इस संगठन से जुड़े लोगों पर कार्रवाई करनी चाहिए। इसको लेकर कुलपति को ज्ञापन सौंपा गया है। उनकी ओर से उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें