फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली का आरोपी केमिस्ट गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

विज्ञापन
आईएमटी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के हिमाशु को पुलिस ने किया गिरफ्तार। विज्ञप्ति
विज्ञापन
रोहतक। पुलिस ने आईएमटी स्थित सीवरेज वाटर ट्रीटमेंट प्लांट संचालन कंपनी के केमिस्ट यूपी के बरेली स्थित हरदासपुर निवासी हिमांशु को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। अब पुलिस आरोपी ठेकेदार दीपक जैन व सीवरेज लाइन इंचार्ज सुनील पांचाल की भूमिका की भी जांच कर रही है। बता दें कि दो दिन पूर्व सीवरेज वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की हौद में गिरने से हुई अटायल के दो युवकों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

सहायक पुलिस अधीक्षक सांपला मेधा भूषण ने बताया कि 10 सितंबर को सूचना मिली थी कि आईएमटी स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में बने हौद में दो मजदूरों की जहरीली गैस चढ़ने से मौत हो गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो मृतकों की शिनाख्त देवेंद्र व रूपक निवासी अटायल के तौर पर हुई। देवेंद्र के पिता सुरेंद्र उर्फ सिकंदर के बयान पर प्लांट संचालन कंपनी के ठेकेदार दीपक जैन, केमिस्ट हिमांशु व सीवरेज लाइन इंचार्ज सुनील के खिलाफ गैर इरादतन हत्या, एससी-एसटी एक्ट और दि प्रोहिबिशन ऑफ एम्प्लायमेंट एज मैन्युल स्केवेंजर एंड देयर रिहेबिलिटेशन एक्ट 2013 के तहत मामला दर्ज किया गया था। आरोप था कि हिमांशु व सुनील ने बिना सुरक्षा उपकरणों के नौकरी से निकालने की धमकी देकर पहले रूपक व फिर देवेंद्र को हौद में उतार दिया। साथ में जातिसूचक शब्द भी कहे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए केमिस्ट हिमांशु निवासी हरदासपुर जिला बरेली, यूपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी हिमांशु वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में केमिस्ट के पद पर कार्यरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें