फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: नाई व ब्यूटी पार्लर कर्मियों को हेपेटाइटिस से बचाव की ट्रेनिंग दी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। पीजीआईएमएस रोहतक के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग की ओर से हेपेटाइटिस बी और सी से बचाव के लिए एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। विभागाध्यक्ष डॉ. प्रवीण मल्होत्रा के नेतृत्व में नाई और ब्यूटी पार्लर कर्मियों को संक्रमण से बचाव के तरीकों की जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन



इस अभियान के तहत सुरक्षित रहो, सुरक्षित रखो थीम पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कर्मचारियों को मुफ्त सुरक्षा किट वितरित की गई। किट में उपकरणों को सुरक्षित रखने के कंटेनर, संक्रमण खत्म करने के केमिकल, सैनिटाइजर और अन्य आवश्यक सामग्री शामिल हैं।
कार्यक्रम का उद्देश्य जिले के लगभग 650 कर्मचारियों को जागरूक करना है। इस से वह खुद को और अपने ग्राहकों को संक्रमण से बचा सकें। विशेषज्ञों ने बताया कि सही जानकारी और सावधानी से हेपेटाइटिस और एचआईवी जैसी बीमारियों से बचाव संभव है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें