फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैरक में हो रही मारपीट देखने गए वकील को पुलिस ने पीटा

Fri, 31 Jul 2015 02:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
कोर्ट में पेशी के लिए आए कैदियों के बीच बैरक में हुई मारपीट की खबर सुनकर देखने जाना एक जूनियर वकील कोर्ट परिसर में मौजूद कुछ पुलिसकर्मियों ने वकील को पकड़ कर जमकर धुन दिया।
विज्ञापन


वकील की पिटाई की सूचना पर सारे वकील जमा हो गए और पुलिस के रवैये के प्रति आक्रोश जताया । वकीलों और पुलिस के बीच विवाद की स्थिति पैदा हो गई।

वकीलों ने जब सीसीटीवी फुटेज देखे तक मामला बंदियों के भिड़ने का नहीं बल्कि पुलिसकर्मियों द्वारा बंदी की पिटाई का निकला। ऐसे में वकीलों ने सख्त नाराजगी जताई हालांकि बाद में पुलिसकर्मियों ने माफी मांग कर मामले से छुटकारा पाने की कोशिश की, लेकिन बार एसोसिएशन इस मामले मेंशुक्रवार को बैठक करकेआगे की कार्रवाई के लिए निर्णय लेगा।  वकीलों ने कोर्ट परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के लिए अदालत से मंजूरी लेने का निर्णय लिया है, इसका आवेदन डीजे के सक्षम शुक्रवार को पेश किया जाएगा।
मामले के अनुसार गुरुवार को सुबह से ही कोर्ट में कई जगहों से बंदियों को पेशी के लिए लाया गया था। कोर्ट परिसर में बंदियों के लिए बैरक भी मौजूद है, इस बैरक में कुछ बंदियों को रखा गया था। सुबह करीब सवा 11 बजे इस बैरक में मारपीट की आवाजे आने लगी। बताया जाता है कि एक जूनियर वकील इसी दौरान वहां से गुजरा वह बैरक में हंगामा देखने के लिए रूक गया। आरोप है कि जब जूनियर वकील वहां से बाहर निकला तब कुछ पुलिसकर्मियों ने उसे रोक लिया और वापस अंदर ले गए और अंदर ले जाकर उसकी जमकर पिटाई कर दी।
विज्ञापन

सूचना पर दौड़े वकील, फुटेज देखे
बताया जाता है कि जैसे ही मारपीट की सूचना वकीलों और बार एसोसिएशन केपदाधिकारियों को लगी वे भी वहां पहुंच गए। इसके बाद पुलिसकर्मियों और वकीलों में जमकर बहस भी हुई। वकीलों ने कोर्ट परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देख तो नाराजगी और बढ़ गई। दरअसल बैरक में पुलिस कर्मी एक बंदी को जमकर पीट रहे थे। ऐसे जूनियर वकील वहां पहुंच गया तब पुलिस कर्मी उसे भी बैरक के पास ले गए ओर उसके साथ भी जमकर मारपीट कर दी। इसके बाद वकीलों ने नाराजगी जताई और पुलिसकर्मियों केखिलाफ कार्रवाई की मांग भी की।
आज होगी बैठक
बार एसोसिएशन केप्रधान एडवोकेट दीपक कुंडू ने बताया कि जिसकी पिटाई हुई वह फिलहाल इंटर्नशिप ही कर रहा है और बार एसोसिएशन का सदस्य नहीं है, लेकिन पुलिस ने जो व्यवहार किया वह ठीक नहीं है। इस मामले में शुक्रवार को एसोसिएशन की बैठक बुलाई गई है। उसी में फैसला लिया जाएगा कि आगे क्या किया जाए। साथ ही कोर्ट परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज हासिल करने केलिए अदालत से मंजूरी ली जाएगी। यह मांग पत्र भी शुक्रवार को डीजे को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें