फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बैंक मैनेजर डेढ़ करोड़ का सोना लेकर लापता

Sun, 15 Dec 2024 01:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे के एक निजी गोल्ड लोन बैंक का मैनेजर डेढ़ करोड़ से ज्यादा का सोना लेकर संदिग्ध हालात में लापता हो गया। इससे परेशान ग्राहक बैंक में पहुंचे और नाराजगी व्यक्त की, साथ ही पुलिस ने शिकायत लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। सोने के 26 पैकेट अलग-अलग 26 लोगों ने बैंक में जमा करवाए थे। डीएसपी ने जल्द मामले के खुलासे का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, शिकायत मिली है कि शहर के भिवानी चुंगी पर एक निजी बैंक की ब्रांच है, जो लोगों का सोना गिरवी रखकर लोन देती है। बैंक मैनेजर 11 दिसंबर को सुबह 14 पैकेट सोना व 12 दिसंबर को सुबह 10 बजे 11 पैकेट सोना लेकर बैंक से चला गया। कर्मचारियों को जब शक हुआ तो उन्होंने उच्च अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद शुक्रवार देर रात तक उच्च अधिकारियों ने बैंक के सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसके अंदर बैंक मैनेजर सभी पैकेट ले जाता दिखाई दे रहा है। जिस समय मैनेजर यह पैकेट लेकर जा रहा था, उस वक्त अन्य कर्मचारी भी बैंक में मौजूद थे। लेकिन, किसी को भी शक नहीं हुआ और मैनेजर मौके से सोना लेकर चला गया।
शिकायतकर्ता राजीव आर्या की शिकायत के अनुसार, बैंक मैनेजर करीबन 1 करोड़ 60 लाख रुपये का सोना लेकर लापता हो गया है। बैंक मेंअलग अलग पैकेट में ग्राहकों का सोना सील बंद किया जाता है। इसका समय-समय पर ऑडिट होता रहता है। शिकायतकर्ता ने रविवार देर शाम कलानौर पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने सभी सीसीटीवी फुटेज बरामद कर ली हैं व बैंक शाखा में पहुंचकर सभी कर्मचारियों से पूछताछ कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन



एक निजी गोल्ड लोन बैंक में मैनेजर के डेढ़ करोड़ से ज्यादा का सोना लेकर लापता होने का मामला सामने आया है। इसके बाद शिकायतकर्ता की शिकायत पर जांच शुरू कर दी गई है। जल्दी ही मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

-राकेश कुमार, डीएसपी कलानौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें