फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैणी सुरजन स्कूल में हुई पंचायत, कर्मी बोले इंचार्ज करते हैं तंग

Wed, 10 Feb 2016 02:08 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
भैणी सुरजन माध्यमिक स्कूल में अध्यापकों की कमी के चलते बच्चों के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ पर पंचायत ने मामले को गंभीरता से लिया। स्कूल में लापरवाही को लेकर अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद मंगलवार को युवा क्लब और ग्रामीणों के साथ स्कूल में पंचायत हुई।
विज्ञापन


इस दौरान न सिर्फ अध्यापकों की कमी की बात सामने आई बल्कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को तंग करने का मामला भी सामने आया। वहीं निरीक्षण करने पर पंचायत को मिड डे मिल का अनाज भी सड़ा मिला। इस पर ग्रामीणों ने नाराजगी जाहिर की।

हैरानी ये रही कि ग्रामीणों ने एक दिन पहले स्कूल में ताला लगाने की बात की थी। बावजूद मंगलवार को शिक्षा विभाग का कोई अधिकारी स्कूल में नहीं पहुंचा।
 
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने लगाया इंचार्ज पर आरोप

इंचार्ज सुशील कुमार ने कहा, सरकारी काम इतने हैं कि स्टाफ को मिलकर करना पड़ता है। इस समय स्कूल में केवल चार ही अध्यापक हैं। जबकि हेड मास्टर, विज्ञान, अंग्रेजी और हिंदी अध्यापक नहीं हैं। अध्यापकों की कमी की वजह से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। वहीं चपरासी एक पुरुष और महिला ने इंचार्ज पर बेवजह तंग कराने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि जहां फंसने का काम होता है वह काम उनसे करवाया जाता है। जब मना करते हैं तो नौकरी की धमकी दी जाती है।
विज्ञापन


27 को महम में सीएम के आने पर उठाएंगे मुद्दा

ग्रामीणों ने कहा, लगातार अधिकारियों की तरफ से लापरवाही और बच्चों के भविष्य को लेकर सीएम से बात की जाएगी। 27 फरवरी को महम में सीएम के आगमन पर इस मामले को उठाया जाएगा। साथ ही स्थायी हेडमास्टर की मांग की जाएगी। ग्रामीणों ने कहा, परीक्षा के बाद अधिकारियों से इंचार्ज के तबादले की मांग की जाएगी।

मिड डे मिल का अनाज भी खराब

पंचायत के बाद ग्रामीणों ने स्कूल में मिलने वाले मिड डे मिल का निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने मिड डे मिल में प्रयोग किए जा रहे अनाज को देखकर हैरानी जताई। जो अनाज बच्चे खा रहे हैं वह सड़ा हुआ है। टंकियों में पड़े गेहूं में कीड़े और सुरसी चल रहे थे। साथ ही उसमें फफूंदी लगी हुई है। इस बारे में जब स्कूल इंचार्ज से पूछा गया तो इंचार्ज सुशील कुमार ने कहा, अनाज को धोकर साफ करवा दिया जाएगा।


नहीं पंहुचा कोई अधिकारी

ग्रामीणों आधार सिंह बबलू, जगबीर, श्रीपाल, रामबीर, बिरेन्द्र, सुखराम, अजय, जितेश ने कहा कि पंचायत में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों और इंचार्ज के बीच मामला सुलझाने का प्रयास किया गया। लेकिन इंचार्ज ने पंचायत की बात नहीं मानी। सफाई कर्मी ने माफी मांगी लेकिन इंचार्ज ने माफ नहीं किया। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि इतना बड़ा मामला होने और जानकारी के बाद भी कोई अधिकारी भैणी सुरजन स्कूल में नहीं पंहुचा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें