फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एमडीयू में शिक्षकों व गैर शिक्षक कर्मियों की भर्ती पर फिर लगी रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। एमडीयू में नौकरी पाने वाले उम्मीदवारों को सब्र का घूंट पीना होगा। सरकार की ओर से विवि में शिक्षकों व गैर शिक्षक कर्मियों की भर्ती प्रक्रिया पर एक बार फिर रोक लगा दी गई है। कमिश्नर एवं सचिव हरियाणा सरकार की ओर से जारी पत्र में अगले निर्देशों तक भर्ती नहीं किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

हरियाणा सरकार ने राज्य के सभी विश्वविद्यालयों में भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगा दी है। कमिश्नर एवं सचिव हरियाणा सरकार की ओर से प्रदेश के सभी राज्य विवि को पत्र जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि विवि में चल रही सभी तरह की भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगा दी गई है। यह रोक अगले आदेशों तक जारी रहेगी। इन निर्देशों से विश्वविद्यालयों में चल रही सभी प्रकार की भर्ती प्रक्रिया प्रभावित होगी। इसमें शिक्षकों के 219 पद मुख्य हैं। हाल ही में विवि प्रशासन भर्ती प्रक्रिया की स्वीकृति लेकर आया था। विधानसभा चुनाव के चलते 20 जुलाई को जारी किए गए पत्र में भर्ती प्रक्रिया रोकने के पहली बार निर्देश जारी हुए थे। अब फिर से भर्ती प्रक्रिया रुक गई है। ऐसे में नौकरी का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों को कुछ इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें