फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलियाणा दोहरा हत्याकांड:: 16 दिन में दो एनकाउंटर कर आठ आरोपियों को दबोचने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। 16 दिन में दो एनकाउंटर कर आठ आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली सीआईए प्रथम की टीम की डीजीपी व एसपी ने पीठ थपथपाई है। डीजीपी ओपी सिंह ने एक्स पर लिखा है...हत्या कर फरार चल रहे पेशेवर अपराधियों से मुठभेड़ कर उन्हें गिरफ्तार करने के लिए रोहतक पुलिस के वीर जवानों एवं अधिकारियों के शौर्य को नमन।
एसपी सुरेंद्र भौरिया ने प्रभारी समेत 11 पुलिस जवानों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। एसपी ने बताया कि 30 अक्तूबर को सीआईए प्रथम की टीम ने जसिया-धामड़ रोड के पास कार में सवार पांच युवकों को मुठभेड़ के दौरान काबू किया था। इसमें तीन आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकाॅर्ड रहा है। 14 नवंबर को बलियाणा के दोहरे हत्याकांड में फरार चल रहे मुख्य आरोपी सहित तीन आरोपियों को आईएमटी एरिया से काबू किया है।
विज्ञापन

अच्छा कार्य करने पर सीआईए प्रथम प्रभारी निरीक्षक कुलदीप सिंह, एएसआई विनोद दलाल, एएसआई अमित दलाल, एएसआई अजय, एएसआई रविंद्र, मुख्य सिपाही योगेंद्र, सिपाही प्रदीप, चालक मनोज व एनएच-3 पर तैनात एसआई निरंजन व सिपाही मंजीत को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया है।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि पुलिस के अधिकारियों व जवानों को कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी व बहादुरी से अपना कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया गया है। सराहनीय कार्य करने वाले जवानों को भविष्य में भी सम्मानित किया जाता रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें