फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बालाजी क्रिकेट टीम ने शिव संगम को 10 विकेट से हराया

Fri, 26 Jun 2026 07:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
27-रोहतक के ऑक्सीजन क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए मैच में ​खिलाड़ी आरव बैनीवाल को मैन ऑफ दा मैच क
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। सलामी बल्लेबाज आरव बैनीवाल और शौर्य सिंह की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत बालाजी क्रिकेट अकादमी ने शिव संगम क्रिकेट अकादमी को गोयल अंडर-14 स्प्रिंग क्रिकेट कप के लीग मैच में 10 विकेट से हरा दिया। बालाजी क्रिकेट टीम के बल्लेबाज आरव बैनीवाल को श्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।
ऑक्सीजन क्रिकेट ग्राउंड में शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में शिव संगम क्रिकेट टीम ने पहले खेलते हुए 40 ओवर में 9 विकेट खोकर 150 रन बनाए। बल्लेबाज यशनील ने 10 चौकों की मदद से 75 रनों की पारी खेली। साथ ही हेमांक सहगल ने 23 रन और रविश दलाल ने 12 बनाए। बालाजी टीम के गेंदबाज तन्मय सैनी ने 8 ओवर में 10 रन देकर 4 खिलाड़ियों को पवेलियन की राह दिखाई।
विज्ञापन

कप्तान सन्नी ने 8 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट, सुशांत ने 4 ओवर में 20 रन देकर एक विकेट और प्रिंस ने तीन ओवर में 16 रन देकर एक विकेट लिए। 150 रनों की पीछा करने उतरी बालाजी क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाजों ने 19.4 ओवर में 151 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

आरव बैनीवाल ने 36 गेंदों पर 17 चौकों की मदद से 99 रनों की पारी खेली। इनका साथ देते हुए विकेट कीपर शौर्य सिंह ने 6 चौकों की मदद से 46 रन बनाकर मैच जीतने में अपना शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें