फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बखेता के ग्रामीणों ने मुआवजे को लेकर ग्रोवर और डीसी से की मुलाकात

Tue, 20 Jun 2023 01:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। बखेता गांव के ग्रामीणों ने पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर और डीसी अजय कुमार से मुलाकात कर मुआवजे की गुहार लगाई। ग्रोवर ने ग्रामीणों को फैक्टरी मालिक से ही मुआवजा दिलवाने का आश्वासन दिया है। अभी तक मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। दो दिन पहले फैक्टरी मालिक को चौकी में पेश होने का नोटिस दिया गया था। लेकिन वह अभी तक चौकी में पेश नहीं हुआ है।
विज्ञापन

बता दें कि जसराणा निवासी कुलदीप सोनीपत जिले के बागडू गांव में बनी प्लाईवुड फैक्टरी से निकलने वाला केमिकल सेफ्टी टैंकर में भरकर लाया था और जसराणा और फरमाणा के बीच बने पुल से ड्रेन नंबर 8बी में इसे डाल दिया था। उसी ड्रेन में हर रोज गांव के लोग पशुओं को पानी पिलाने व नहलाने के लिए लेकर आते थे। केमिकल की वजह से गांव के 600 पशु झुलस गए। अभी तक 16 पशुओं की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें