फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: ड्रेन की सफाई को लेकर बहलबा के सरपंच व चीफ इंजीनियर आमने सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
महम। हर साल सफाई को लेकर चर्चाओं में रहने वाली महम ड्रेन का जायजा लेने के लिए चीफ इंजीनियर बिजेंद्र नारा खुद फील्ड में उतरे व ग्रामीणों से बात की। सूचना पाकर बहलबा के सरपंच कुलदीप राठी भी मौके पर पहुंचे व चीफ इंजीनियर को हर साल ड्रेन की सफाई के नाम पर करोड़ों रुपये के गोलमाल होने की शिकायत की।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि सिर्फ सड़क के आसपास ही सफाई कर कागजों में ड्रेन को पूरा साफ दिखा दिया जाता है, जबकि बजट पूरा चट कर लिया जाता है। गांव के सभी तालाब ओवरफ्लो हैं। बरसात होते ही घरों में पानी जाना स्वाभाविक है। विभाग आंखें बंद किए बैठा है। इस पर चीफ इंजीनियर बिजेंद्र नारा ने कहा कि अब की बार महम क्षेत्र में बाढ़ राहत कार्यों के लिए सरकार ने 54 करोड़ रुपये का बजट जारी किया है। ड्रेन के किनारे मजबूत करने, सफाई करने व एक लाख कट्टे मिट्टी के भरकर ड्रेन के आस पास रखे जाने हैं ताकि किसी भी मुसीबत के समय काम आ सकें। उन्होंने अपने मातहत अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि ड्रेन के दोनों किनारे पूरी तरह मजबूत किए जाएं। ड्रेन टूटने न पाए। उन्होंने अधिकारियों को चेताया कि अगर ड्रेन से एक बूंद भी पानी बाहर निकला तो निलंबित कर दिए जाओगे। ग्रामीणों को कहा कि जहां से भी पानी की निकासी करनी है, उनको चाहिए कि वह उत्तरी हरियाणा बिजली वितरण निगम के कार्यालय में जाएं व बिजली का कनेक्शन लगवाएं। इसके बाद पानी की मोटर विभाग उपलब्ध कराएगा। पंचायत को चाहिए कि अपनी देखरेख में पानी निकलवाना सुनिश्चित करें।

यहां पर पहुंचे अधिकारी

सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर बिजेंद्र नारा ड्रेन की सफाई जांचने के लिए खरकड़ा, रोहतक से हिसार रोड क्रासिंग, आरडी 860000 महम ड्रेन, बहलबा, बैंसी 138350 महम ड्रेन, गोहना से लाखनमाजरा समेत 152 डी से नारनौल सर्कल की ओर सफाई जांचने पहुंचे। चीफ इंजीनियर ने बताया कि उनकी जांच में पाया है कि अभी 40 प्रतिशत ही काम हो पाया है। 25 जुलाई तक पंपों की क्षमता दोगुनी कर दी जाएगी। पंप के लिए बेलदार व पंप ऑपरेटर आदि तैनात करने की पावर के आदेश आ चुके हैं।
विज्ञापन


सरकार ने बाढ़ से बचाव के लिए दिया बजट

सरकार ने बाढ़ से बचाव व राहत कार्यों के लिए 54 करोड़ का बजट जारी किया है। ड्रेन की सफाई का 40 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है।मशीन लगी हुई है। किनारे मजबूत किए जाएंगे। अधिकारियों को पुख्ता प्रबंध करने के निर्देश दिए गए हैं। अनियमितता बरती गई तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बिजेंद्र नारा, चीफ इंजीनियर, सिंचाई विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें