फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: दहेज प्रताड़ना से महिला की मौत, पति सहित चार पर केस

Wed, 10 Apr 2024 03:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
साल्हावास। क्षेत्र के एक गांव में 22 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने मृतक के ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। परिजनों का कहना है कि उनकी लड़की ससुराल वालों द्वारा दहेज मांगने के कारण डिप्रेशन में आ गई थी, जिसे वे अपने गांव ले आए थे और काफी दिनों से उसे झज्जर नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया था। गत दिवस उसने इलाज के दौरान ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मृतक के पति, सास, ससुर और ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में परिजनों ने बताया कि 4 साल पहले उनकी लड़की ज्योति की शादी चरखी दादरी के आदमपुर दाढ़ी गांव में सोनू के साथ हुई थी, जो बीएसएफ में कार्यरत हैं। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए उसे तंग करते थे। इस कारण वह मानसिक तौर पर परेशान रहने लगी। इसलिए परिजन उसकी हालत को देखते हुए अपने रोहतक के गांव हुमायूंपुर ले आए। काफी दिनों तक नागरिक अस्पताल में इलाज के दौरान इलाज गत दिवस विवाहिता ज्योति ने दम तोड़ दिया।
परिजनों का आरोप है कि दहेज प्रताड़ना के कारण उनकी बेटी ज्योति डिप्रेशन में चली गई थी, जिसने गत दिवस दम तोड़ दिया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल झज्जर में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। जांच अधिकारी एसआई जितेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक ज्योति के पति सोनू पुत्र मीर सिंह, ससुर मीर सिंह व ननद कविता सास भतेरी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है। जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें