मिली जानकारी के अनुसार, सुमित एमडीयू के हिस्ट्री डिपार्टमेंट में किसी काम से आया हुआ था। इसी दौरान उसने शूटिंग रेंज में इस्तेमाल होने वाली पिस्टल से अपने सिर में गोली मार ली। घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।
रोहतक के महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में बीपीएड के एक छात्र ने मंगलवार को खुद को गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया। छात्र की पहचान सोनीपत जिले के छिछड़ना गांव निवासी सुमित के रूप में हुई है। घटना के तुरंत बाद छात्र को घायल अवस्था में पीजीआईएमएस के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
हिस्ट्री डिपार्टमेंट में हुई घटना
मिली जानकारी के अनुसार, सुमित एमडीयू के हिस्ट्री डिपार्टमेंट में किसी काम से आया हुआ था। इसी दौरान उसने शूटिंग रेंज में इस्तेमाल होने वाली पिस्टल से अपने सिर में गोली मार ली। घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।
पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने पिस्टल को कब्जे में ले लिया है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि सुमित ने यह कदम क्यों उठाया। पुलिस का कहना है कि अभी तक आत्महत्या के प्रयास के पीछे के कारण अज्ञात हैं। पुलिस ने छात्र के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। परिजनों के अनुसार, सुमित ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसका उन्हें कोई अंदाजा नहीं है।