एमडीयू में स्थायी कुलपति को लेकर चल रही असमंजस की स्थिति अब साफ हो गई है। सूत्रों की माने तो एमडीयू के नए कुलपति के लिए गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी हिसार के मैनेजमेंट डिपार्टमेंट के प्रोफेसर बीके पूनिया का नाम तय कर दिया गया है। हालांकि शाम तक इसकी अधिकृत घोषणा नहीं हुई थी, लेकिन माना जा रहा है कि गुरुवार सुबह तक इसकी घोषणा कर दी जाएगी।
सूत्रों के मुताबिक एमडीयू के कुलपति का नाम बुधवार को तय कर दिया गया। हालांकि खुद प्रोफेसर पूनिया अभी किसी भी सूचना मिलने से इनकार कर रहे हैं, लेकिन उनका नाम फाइनल होने को लेकर दिन भर चर्चाएं चलती रहीं। बताया जाता है कि गुरुवार को अधिकृत घोषणा होने के एक दो दिन बाद वे एमडीयू में ज्वाइन कर सकते हैं। प्रोफेसर पूनिया जंभेश्वर यूनिवर्सिटी में मैनेजमेंट के डीन रहे हैं। फिलहाल वे यूनिवर्सिटी में एकेडेमिक स्टाफ कॉलेज के डायरेक्टर हैं।
अभी अधिकृत सूचना नहीं
इस बारे में जब प्रोफेसर बीके पूनिया से बात की गई तो उनका कहना था कि इस संबंध में कई परिचितों केफोन आए हैं, लेकिन उनकेपास ऐसी कोई सूचना अब तक नहीं पहुंची है। जब तक अधिकृत सूचना नहीं मिलती तब तक कुछ भी कहना उचित नही है।