फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष्मान भारत योजना का एक साल में 21 मरीजों को मिला लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के जीवन को बचाने के लिए ‘आयुष्मान भारत’ योजना किसी संजीवनी बूटी से कम नहीं है। इस योजना के तहत एक साल में 21 मरीज यूरोलोजिस्ट से अपना उपचार करवा चुके हैं। यह योजना लाभ पात्रों के लिए वरदान साबित हुई है। वहीं एक्सपर्ट की मानें तो योजना की जानकारी मिलने पर यह संख्या धीरे-धीरे बढे़गी। क्योंकि एक मरीज जब ठीक होकर जाता है तो वह दूसरे मरीज को भी इसके बारे में बताता है।
विज्ञापन

माडल टाउन स्थित ओनिक्स अस्पताल अकेले जिले में आयुष्मान भारत योजना के तहत एक साल में 21 मरीजों का उपचार कर चुका है। यहां योजना के तहत उपचार पाने वाले ईस्माइला निवासी रामकुंवार ने बताया कि उन्हें यूरिन से संबंधित समस्या थी। जब वह कई स्थानों पर उपचार के लिए गए तो उन्हें अकेले दवा का खर्च 30 हजार रुपये बताया गया। लेकिन बाद में जब बच्चों ने बताया कि वह आयुष्मान के तहत उपचार करवा सकते हैं। इससे सारा उपचार निशुल्क हो जाएगा। इसके बाद वह रोहतक आए और अपना उपचार करवाया। इसके साथ ही जींद निवासी सुंदर ने बताया कि आर्थिक स्थिति सही न होने के चलते वह महंगा उपचार करवाने में असर्मथ थे, लेकिन योजना ने निशुल्क उपचार सुविधा दे कर उनकी बहुत मदद की। इसके साथ ही दीपक व वीरेंद्र ने बताया कि उनके लिए आयुष्मान भारत योजना वरदान साबित हुई है। ओनिक्स अस्पताल में जाते ही उनको उपचार मिल गया और अब वह स्वस्थ हैं।
हमारे अस्पताल में मरीजों को यूरोलोजी से संबंधित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाती हैं। जो मरीज गोल्डन कार्ड लेकर आता है उसका काउंटर पर पंजीकरण कर आयुष्मान भारत योजना के तहत उपचार दे दिया जाता है। एक साल में अस्पताल की ओर से 21 मरीजों को योजना के तहत उपचार की सुविधा दी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. संतोष सिंह, यूरोलोजिस्ट, ओनिक्स, माडल टाउन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें