56-रीजनल बैडमिंटन चैंपियनशिप जीतने के बाद अपने कोच व परिजनों के साथ अयान कुंडू। स्रोत : कोच
- फोटो : स्वयं
रोहतक। अमृतसर में आयोजित सीआईएससीई रीजनल बैडमिंटन प्रतियोगिता के अंडर-17 वर्ग में शहर के अयान कुंडू ने खिताब अपने नाम किया है। फाइनल मुकाबले में अयान ने पंजाब के मनजोत भुल्लर को सीधे सेटों में 15-9, 15-13 से हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
अगस्त्य इंटरनेशनल स्कूल का प्रतिनिधित्व कर रहे अयान के शानदार प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन आगामी राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए भी हुआ है। अयान ने यह उपलब्धि फ्लाइंग विंग बैडमिंटन अकादमी के कोच जफर खान के मार्गदर्शन में हासिल की। उनकी जीत पर परिवार, स्कूल प्रबंधन और खेल प्रेमियों ने खुशी जताई है।