फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: उत्पादन प्रबंध दिवस पर खरल में चला जागरूकता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
नरवाना। गांव खरल में वीरवार को इंसेक्टिसाइड इंडिया लिमिटेड की ओर से उत्पादन प्रबंध दिवस के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का आयोजन हरियाणा किसान सेवा केंद्र में किया गया। इसमें कंपनी के सेल्स ऑफिसर मनोज कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

नरवाना के थोक विक्रेता शुभम फर्टिलाइजर के सहयोग से आयोजित किसान गोष्ठी में क्षेत्र के किसानों ने भाग लिया। गोष्ठी में किसानों को कीटनाशक दवाओं के सुरक्षित और संतुलित उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
मनोज कुमार ने कहा कि दवाओं का प्रयोग निर्धारित मात्रा के अनुसार ही करना चाहिए। अधिक या कम मात्रा का इस्तेमाल फसल को नुकसान पहुंचा सकता है और अपेक्षित परिणाम नहीं मिलते। उन्होंने स्प्रे करते समय पीपीई किट पहनने और घोल तैयार करते समय हाथों में दस्ताने और लकड़ी के डंडे का प्रयोग करने की सलाह दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कीटनाशक दवाओं के खाली डिब्बों को खुले में न फेंकें, बल्कि सुरक्षित स्थान पर जमीन में दबाएं, ताकि बच्चों और पशुओं को नुकसान से बचाया जा सके। स्प्रे पंप की नियमित सफाई और विभिन्न नोजलों के सही उपयोग की भी जानकारी दी गई जिससे दवा का पूरा लाभ फसलों तक पहुंचे और उत्पादन बढ़ सके।
कंपनी प्रतिनिधि ने किसानों से अधिकृत डीलर से बिल के साथ ही दवा खरीदने की अपील की। इस अवसर पर नरेश नैन, दिलबाग नैन, देवीलाल नैन, बलबीर नैन, काला गोरा सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें