फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिड़ी में ऑटो सवार युवक की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
Auto rider shot dead in Chidi
विज्ञापन
रोहतक। थाना लाखनमाजरा के गांव चिड़ी में ऑटो में सवार एक युवक की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान विजय निवासी जुलाना के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि विजय (35) गोहाना में फर्नीचर का काम करता था। वह अपने साथी के साथ ऑटो में सवार होकर गोहाना से अपने गांव जुलाना जा रहा था। चिड़ी में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के पास बाइक पर सवार होकर आए तीन हमलावरों ने उस पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल से गोलियों के दो खोल बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में पुलिस इसको पुरानी रंजिश से जोड़ कर देख रही है। हमलावर घटना के बाद भागने में कामयाब हो गए। घटना की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई रोहतक भिजवाया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हमलावर तीन बताए जा रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार हमलावरों ने एक के बाद एक चार गोलियां चलाई। जिसमें विजय को दो गोली लगी। जिससे उसने वहीं पर दम तोड़ दिया। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें