फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बसों के संचालन में बाधा बन रहे ऑटो रिक्शा

Wed, 22 Jul 2026 07:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
01 रोहतक बस स्टैंड के गेट-2 पर ऑटो-रिक्शा चालकों की लगी भीड़। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। बस स्टैंड के बाहर ऑटो चालकों का अतिक्रमण रोडवेज बसों के संचालन में बाधा बन रहा है। रोडवेज प्रशासन की हिदायतों के बाद भी ऑटो रिक्शा चालक मुख्य गेटों के बाहर भीड़ लगाए रहते हैं। इससे गेट-2 में प्रवेश करने वाली बसों को दिक्कत होती है और बस स्टैंड दिल्ली रोड पर भी जाम की स्थिति बन जाती है।
यात्री मोहिंद्र ने बताया कि जींद से रोहतक आने-जाने में स्टैंड के गेट पर 5 मिनट खराब हो जाते हैं। सोनीपत मार्ग से आने वाले साहिल का कहना है कि मानसून के समय गेट-2 व 3 के बाहर ऑटो रिक्शा की भीड़ बेवजह की रुकावट पैदा करती है। इस बारे में पुलिस कर्मचारियों को भी कहा गया है, लेकिन अच्छा खास असर नहीं दिखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संस्थान प्रबंधक हंसराज ने बताया कि बस स्टैंड परिसर के अंदर-बाहर वाहनों पर लगातार जुर्माने की कार्रवाई की जा रही है। बस स्टैंड स्टाफ प्रतिदिन ऑटो रिक्शा चालकों को समझाता है। न मानने पर नो पार्किंग का चालान भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें